वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

दक्षिण सूडान में भारतीय शान्तिरक्षकों की पहल, मवेशियों की सेहत से शान्ति की राह

जोंगले राज्य में पशु चिकित्सा शिविर के दौरान भारतीय शांति सैनिक एक गाय का उपचार कर रहे हैं।
UNMISS/Mach Samuel दक्षिण सूडान में तनाव में कमी लाने और आजीविका को बेहतर बनाने के इरादे से, यूएन शान्तिरक्षा मिशन (UNMISS) में भारतीय शान्तिरक्षकों ने जोंगलेई प्रान्त में पशु स्वास्थ्य के लिए कैम्प लगाया.

दक्षिण सूडान में भारतीय शान्तिरक्षकों की पहल, मवेशियों की सेहत से शान्ति की राह

शान्ति और सुरक्षा

दक्षिण सूडान के जोंगलेई और वृहद पीबोर इलाक़ों में मवेशी चोरी और हिंसा से जूझते समुदायों की मदद के लिए भारतीय शान्तिरक्षक मुफ्त पशु चिकित्सा शिविर चला रहे हैं. इन शिविरों में इलाज, दवाइयाँ और रोकथाम सेवाएँ दी जा रही हैं. साथ ही, स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे टीकाकरण और देखभाल के ज़रिए मवेशियों को सुरक्षित रख सकें, यह पहल न केवल लोगों की आजीविका को मज़बूत बना रही है बल्कि समुदायों में स्थाई शान्ति और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस क़दम भी साबित हो रही है...(वीडियो)