UNESCO: AI के सामाजिक और नैतिक प्रभावों पर सवाल उठाती फ़िल्म
महिलाएँ
किरण राव व बिजु टोप्पो द्वारा निर्मित और अरन्या सहाय द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘Humans in the Loop’ का एक विशेष शो, हाल ही में भारत के यूनेस्को कार्यालय में आयोजित किया गया. फ़िल्म झारखंड की एक आदिवासी महिला की कहानी बयान करती है, जो अचानक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सम्पर्क में आती है और तकनीक में छिपे पूर्वाग्रहों व नैतिक दुविधाओं को उजागर करती है. फ़िल्म नई तकनीकों के सामाजिक और नैतिक प्रभावों पर सवाल उठाती है, ख़ासतौर पर हाशिए पर खड़े समुदायों पर एआई के गहरे असर पर प्रकाश डालती है. (वीडियो..)