वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

शिक्षा सहायता में कटौती से, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में होने की आशंका

आइवरी कोस्ट के फर्केसेडौगू शहर में स्कूली बच्चे स्कूल के मैदान में खेल खेल रहे हैं।
© UNICEF/Frank Dejongh आईवरी कोस्ट में खेलते हुए बच्चे.

शिक्षा सहायता में कटौती से, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में होने की आशंका

संस्कृति और शिक्षा

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के अनुसार, विश्व भर में शिक्षा सहायता में 3.2 अरब डॉलर की कटौती होने की आशंका है, जिससे 60 लाख बच्चे स्कूली पढ़ाई से वंचित हो सकते हैं. यह ऐसा होगा मानो जर्मनी और इटली के सभी प्राथमिक विद्यालय एक साथ बन्द हो गए हों. सबसे ज़्यादा असर अफ़्रीका में संकटग्रस्त इलाक़ों पर होगा, जहाँ लाखों बच्चों की पढ़ाई अधर में लटक सकती है. साथ ही, प्राथमिक शिक्षा, शरणार्थी बच्चों के लिए कक्षाओं और स्कूल पोषण योजनाओं, इन सभी पर गहरा असर पड़ सकता है…(वीडियो)