वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

जर्मनी की ऐनालेना बेयरबॉक, यूएन महासभा के 80वें सत्र के लिए अध्यक्ष निर्वाचित

जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक, यूएन महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष होंगी.
UN Photo/Loey Felipe
जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक, यूएन महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष होंगी.

जर्मनी की ऐनालेना बेयरबॉक, यूएन महासभा के 80वें सत्र के लिए अध्यक्ष निर्वाचित

यूएन मामले

जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री ऐनालेना बेयरबॉक को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया है और वह जनरल असेम्बली के आगामी सत्र के लिए सितम्बर 2025 में अपना पद सम्भालेंगी. ऐनालेना बेयरबॉक ने महासभा प्रमुख के रूप में निर्वाचित होने के बाद कहा कि वह वैश्विक चुनौतियों के दौर में सभी 193 सदस्य देशों को एकजुट करने का ईमानदार प्रयास करेंगी. उन्होंने अपने कार्यकाल की थीम को नाम दिया है: साथ हैं, तो बेहतर हैं. (वीडियो)