WHO: महामारी तैयारी समझौते के बारे में ग़लतफ़हमियों के जवाब!
स्वास्थ्य
WHO की महामारी तैयारी सन्धि को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की ग़लतफ़हमियाँ फैलाई जा रही हैं — जैसे कि यह सन्धि जबरन वैक्सीन लगवाएगी, तालाबन्दी थोपेगी या नहीं मानने वाले देशों को दंडित करेगी. लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है. यह सन्धि देशों पर किसी भी प्रकार की बाध्यता नहीं थोपती है. दरअसल, यह एक वैश्विक समझौता है जिसमें देश आपसी सहमति से एक बेहतर ढाँचे की दिशा में काम करेंगें, ताकि भविष्य में महामारी जैसी स्थितियों से मिलकर, समन्वय और समानता के साथ निपटा जा सके...(वीडियो}