वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

म्याँमार: भूकम्प के बाद तिरपालों में रहने को मजबूर लोग, स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी

म्यांमार के मांडले शहर में 28 मार्च 2025 को आए भूकंप के बाद लोग एक पुराने आवासीय परिसर में शरण ले रहे हैं।
© UNOCHA/Myaa Aung Thein Kyaw यूएन हैबीटैट, म्याँमार में ऐसे घर व इमारतें बनाने के लिए काम कर रहे हैं, जिन पर भूकम्प का कम असर हो.

म्याँमार: भूकम्प के बाद तिरपालों में रहने को मजबूर लोग, स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी

मानवीय सहायता

म्याँमार में, 28 मार्च को आए दो विनाशकारी भूकम्पों ने, 4 हज़ार 700 से अधिक लोगों की जान ले ली और लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के ज़रूरतमन्द बना दिया. एक महीने बाद भी, हज़ारों लोग अस्थाई शिविरों में बेहद गर्मी, बारिश और स्वास्थ्य ख़तरों के बीच जीवन बिता रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रभावित इलाक़ाों में जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता पहुँचाने, टीकाकरण अभियान चलाने और आपातकालीन चिकित्सा टीमों को भेजने का कार्य तेज़ी से किया है. (वीडियो)