ग़ाज़ा युद्ध के विध्वंस की भीषण तकलीफ़ें, बच्चों की चित्रकारी में
स्वास्थ्य
ग़ाज़ा में जारी युद्ध और असुरक्षा के बीच, बच्चों की मानसिक स्थिति बेहद चिन्ताजनक होती जा रही है. फ़लस्तीनी लोगों के लिए संयुक्त राष्ट्र की राहत एजेंसी UNRWA, लगातार विस्थापित बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श सेवाएँ मुहैया करा रही है, जिनमें व्यक्तिगत परामर्श, जागरूकता सत्र और लैंगिक हिंसा से जुड़े मामलों पर मदद शामिल है. इसी प्रयास में, ग़ाज़ा के स्कूल में एक कला प्रदर्शनी आयोजित की गई, जहाँ बच्चों ने युद्ध के अपने अनुभवों को चित्रों के ज़रिये बयान किया. इन रचनाओं में उनका दर्द, डर और उम्मीद बेहद असरदार रूप में नज़र आते हैं...(वीडियो)