वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

भारत: महाकुम्भ में पोलियो से बचाव के लिए WHO की माहिर मदद

भारत में कुंभ मेले के दौरान डब्ल्यूएचओ के अधिकारी एक पंपिंग स्टेशन पर सीवेज के नमूने एकत्र करते हैं।
© WHO India/ Kanhaiya Dubey महाकुम्भ में मोरी पंपिंग स्टेशन पर 30 जनवरी को WHO राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य समर्थन नेटवर्क की निगरानी में सीवेज के नमूने एकत्र करते सरकारी अधिकारी.

भारत: महाकुम्भ में पोलियो से बचाव के लिए WHO की माहिर मदद

संस्कृति और शिक्षा

भारत सहित दुनिया भर के विभिन्न स्थानों से आए करोड़ों श्रद्धालुओं ने, उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में शिरकत करके पवित्र स्नान किया है. जनवरी और फ़रवरी में, 6 सप्ताह तक चले इस मेले में, भारत में WHO ने पोलियो बीमारी फैलने से रोकने के लिए, सरकार के साथ मिलकर पोलियो की निगरानी मज़बूत करने में सहायता की है. भारत वैसे तो एक पोलियो मुक्त देश है मगर चूँकि श्रद्धालु अनेक स्थानों से आए, इसलिए संक्रमण फैलने की आशंकाएँ भी उपजी थीं. (वीडियो)