वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

महाकुम्भ: UNESCO की सूची में सबसे विशाल आध्यात्मिक आयोजन

UNESCO के निदेशक टिम कर्टिस भारत के प्रयागराज में महाकुंभ उत्सव के दौरान एक पात्र से नदी में तरल पदार्थ डालने की रस्म में भाग लेते हैं।
© UN News/Rohit Upadhyay 2025 के महाकुम्भ में, भारत में यूनेस्को के डायरेक्टर टिम कर्टिस ने भी संगम में स्नान की डुबकी लगाई.

महाकुम्भ: UNESCO की सूची में सबसे विशाल आध्यात्मिक आयोजन

संस्कृति और शिक्षा

भारत के प्रयागराज में, महाकुम्भ मेला, 13 जनवरी को शुरू होकर 26 फ़रवरी तक चला जिसमें देश-विदेश से करोड़ों लोगों ने शिरकत की. कुम्भ मेले को, यूनेस्को की सूची में, 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत घोषित', किया गया है. यूएन एजेंसियों - यूनीसेफ़ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस महाकुम्भ के आयोजन में योगदान किया. ख़ासतौर से WHO ने, पोलियो संक्रमण की पहचान व रोकथाम करने में अधिकारियों के विशेषज्ञ सहायता मुहैया कराई. एक वीडियो...