वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन महासभा अध्यक्ष का भारत दौरा, डिजिटलीकरण पर ज़ोर

महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग, UNESCO धरोहर स्थल, हुमायूँ के मक़बरे पर.
© UNIC/Shachi Chaturvedi
महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग, UNESCO धरोहर स्थल, हुमायूँ के मक़बरे पर.

यूएन महासभा अध्यक्ष का भारत दौरा, डिजिटलीकरण पर ज़ोर

यूएन मामले

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग ने 4 फ़रवरी से 7 फ़रवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा की है, जिसके दौरान उन्होंने देश में जारी रिकॉर्ड को डिजिटल बनाए जाने के प्रयासों को क़रीब से देखा. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाक़ातों में, सतत विकास लक्ष्य हासिल करने में प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की.

Tweet URL

महासभा अध्यक्ष की भारत यात्रा, उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक - 'डिजिटल प्रक्रिया के ज़रिए सतत विकास लक्ष्यों में नई ऊर्जा का संचार करने' के मक़सद पर केन्द्रित थी.

राष्ट्र महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग ने 7 फ़रवरी को भारत की अपनी चार दिवसीय यात्रा के समापन पर संयुक्त "डिजिटल परिवर्तन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति और एसडीजी प्राप्त करने की देश की दृढ़ प्रतिबद्धता” की सराहना की."

फ़िलेमॉन यैंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से नई दिल्ली में मुलाक़ात के दौरान, वैश्विक दक्षिण को आगे बढ़ाने और संयुक्त राष्ट्र की प्राथमिकताओं पर निरन्तर कार्रवाई के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की.

फ़िलेमॉन यैंग ने, भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर के साथ भी मुलाक़ात करके, यूएन-भारत सहयोग मज़बूत करने, वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और बहुपक्षवाद में सुधार की आवश्यकता पर चर्चा की.

उन्होंने राजधानी नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र के भारत में रेज़िडेंट कोऑर्डिनेटर शॉम्बी शार्प के नेतृत्व में भारत में काम कर रहीं, विभिन्न यूएन एजेंसियों के प्रमुखों से मिलकर, देश में यूएन गतिविधियों की जानकारी हासिल की.

बाद में, वो संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNDP) द्वारा संचालित एक स्वास्थ्य केन्द्र का जायज़ा लेने गौतम बुद्ध नगर पहुँचे. 

यहाँ उन्होंने भारत के eVIN, CoWIN और U-WIN जैसे अग्रणी डिजिटल स्वास्थ्य कार्यक्रमों का जायज़ा लिया. 

उन्होंने अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बातचीत करके जानकारी हासिल की कि स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँच बढ़ाने के लिए, किस तरह प्रौद्योगिकी की मदद ली जा रही है.

राजधानी से सटे गौतम बुद्ध नगर में, यूएनडीपी द्वारा संचालित एक स्वास्थ्य केन्द्र का जायज़ा लेते, महासभा अध्यक्ष, फ़िलेमॉन यैंग.
© UN India

फ़िलेमॉन यैंग ने, दिल्ली में ही राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. 

साथ ही, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रसिद्ध ‘हुमायूँ के मक़बरे’ का भी दौरा किया. 

महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग, दिल्ली के बाद  प्रौद्योगिकी समृद्ध शहर बैंगलुरू का भी दौरा किया.

उन्होंने बैंगलुरू में, तकनीकी उद्योग जगत के नेताओं के साथ मुलाक़ातों में, आधार कार्ड, यूपीआई और वित्तीय समावेशन के डिजिलॉकर जैसे साधनों पर जानकारी हासिल की. 

महासभा अध्यक्ष ने, साथ ही भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के स्थाई कार्यक्रमों का जायज़ा भी लिया.

अपनी भारत यात्रा के दौरान, महासभा अध्यक्ष ने, भारत स्थित संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रमुखों के साथ मुलाक़ात की.
© UN India