वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग भारत यात्रा पर

महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग ने भारत में संयुक्त राष्ट्र के स्टाफ़ के साथ भी मुलाक़ात की जिनमें रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर शॉम्बी शार्प भी शामिल थे.
UN India/ Rohit Karan
महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग ने भारत में संयुक्त राष्ट्र के स्टाफ़ के साथ भी मुलाक़ात की जिनमें रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर शॉम्बी शार्प भी शामिल थे.

यूएन महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग भारत यात्रा पर

यूएन मामले

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग, भारत सरकार के निमंत्रण पर मंगलवार 4 फ़रवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुँचे. महासभा अध्यक्ष, 8 फ़रवरी तक चलने वाली अपनी भारत यात्रा के दौरान, राजधानी दिल्ली के अलावा, भारत की सिलिकॉन वैली माने जाने वाले शहर बैंगलुरु का भी दौरा करेंगे.

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष अपनी भारत यात्रा के शुरू में, बुधवार 5 फ़रवरी को नई दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पहुँचे. 

यहाँ उन्होंने यूएन की विभिन्न एजेंसियों के प्रमुखों से मिलकर, देश में संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों की जानकारी हासिल की.

वह बाद में, वो संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNDP) द्वारा संचालित एक स्वास्थ्य केन्द्र का जायज़ा लेने गौतम बुद्ध नगर रवाना हुए.

महासभा अध्यक्ष देश के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर के साथ भी मुलाक़ात करके, अहम मुद्दों पर चर्चा की है. 

महासभा अध्यक्ष की भारत यात्रा का मक़सद, महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर भारत के साथ बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाना है, जिनमें अन्तरराष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा से जुड़े मसले व भविष्य के लिए समझौता यानि the Pact for the Future भी शामिल है.  

नई दिल्ली स्थित यूएन कार्यालय में, संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग.
UN India/ Blassy Boben Jose
नई दिल्ली स्थित यूएन कार्यालय में, संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग.

महासभा अध्यक्ष फ़िलेमॉन यैंग गुरूवार को प्रौद्योगिकी समृद्ध बैंगलुरू शहर भी जाएँगे, जहाँ वो मशहूर इनफ़ोसिस कम्पनी और भारतीय विज्ञान संस्थान का भी दौरा करेंगे.

महासभा अध्यक्ष ने, भारत आने से पहले, 31 जनवरी से 4 फ़रवरी तक  जापान की आधिकारिक यात्रा की, जहाँ उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री व अन्य अहम अधिकारियों से मुलाक़ा की.