वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

संयुक्त राष्ट्र में विश्व (और भविष्य) को लेकर क्या हलचल है?

UN मुख्यालय के बगीचे में मूर्तिकार एवगेनी वुचेतिच द्वारा निर्मित कांस्य प्रतिमा, "आइए तलवारों को हल में बदलें", का एक दृश्य। यह प्रतिमा युद्ध को समाप्त करने और विनाश के साधनों को सभी के लाभ के लिए रचनात्मक उपकरणों में परिवर्तित करने की इच्छा का प्रतीक है। पृष्ठभूमि में सचिवालय भवन और महासभा भवन दिखाई दे रहे हैं।
UN Photo/Manuel Elias यूएन मुख्यालय में अन्दरूनी परिसर का एक दृश्य.

संयुक्त राष्ट्र में विश्व (और भविष्य) को लेकर क्या हलचल है?

यूएन मामले

यह समय है वैश्विक चुनौतियों से निपटने का, स्वस्थ ग्रह के निर्माण से लेकर परमाणु हथियारों पर रोक लगाने का. सितम्बर के मध्य में, सर्वजन के लिए एक बेहतर, सुरक्षित व हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए, विश्व  नेता व प्रमुख विशेषज्ञ, संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक उच्च-स्तरीय सप्ताह में भाग लेने के लिए, न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में एकत्र हो रहे हैं. 

22 से 30 सितम्बर के इस सप्ताह की गहमागहमी के बारे में, आपके जानने योग्य कुछ अहम जानकारी:

भविष्य की शिखर बैठक: अगर दुनिया अपने वादे निभा पाए, तो उससे क्या फ़ायदा होगा?

यह दुनिया कैसी नज़र आएगी, अगर विश्व नेता, सतत विकास लक्ष्यों के तहत अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाए गए लक्ष्यों को लागू कर पाए? भविष्य उत्कृष्ट नज़र आएगा: भुखमरी नहीं, ग़रीबी नहीं, प्रदूषण नहीं, स्वच्छ वायु एवं जल, लैंगिक समानता, परमाणु-मुक्त तथा टकरावों का समाधान बमों की बजाय कूटनीति से.

भविष्य की शिखर बैठक के एजेंडे में यही लक्ष्य हासिल करना शामिल है, जिसका केन्द्रीय समारोह उच्च-स्तरीय सप्ताह के दौरान सम्पन्न होगा. 22 एवं 23 सितम्बर 2024 को, विश्व नेता, नागरिक समाज व विशेषज्ञ, साथ मिलकर प्रमुख समस्याओं की बात करेंगे. 

सम्मेलन में अपनाए जाने वाले भविष्य के समझौते में बढ़ते समुद्री स्तर से लेकर भुखमरी ख़त्म करने जैसी कई समस्याओं से निपटने की कोशिश होगी.

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.

एक युवा अश्वेत महिला मेज पर बैठकर आर्नुडि बोर्ड और रंगीन तारों की मदद से एक रोबोट पर काम कर रही है।
© UNICEF/Mary Gelman

सम्मेलन कार्रवाई दिवस

यूएन महासचिव ने एंतोनियो गुटेरेश ने, इस वैश्विक आयोजन को गति देने के लिए, 20 एवं 21 सितम्बर को भविष्य सम्मेलन का कार्रवाई दिवस बुलाया है.

युवजन, सदस्य देशों के प्रतिनिधि, नागरिक समाज व विशेषज्ञ, एकत्रित होकर अपने सफलता के उदाहरणों की जानकारी आपस में बाँटेगे और चुनौतियों व इसकी थीम को उजागर करते हुए उनकी बात करेंगे – सर्वजन के लिए बेहतर डिजिटल, शान्तिपूर्णसततभविष्य हेतु – और बहुपक्षवाद के अगले ऐसे अध्ययाय का मार्ग प्रशस्त करेंगे, जो अधिक समावेशी व परस्पर जुड़ा हो.

कार्रवाई के दिनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.

एक इन्फोग्राफिक जिसमें दिखाया गया है कि पिछले तीन दशकों में समुद्र के स्तर में वृद्धि दोगुनी से अधिक हो गई है, इसमें 1993-2022 तक के आंकड़े शामिल हैं।
United Nations

बढ़ते समुद्री स्तर से निपटने के प्रयास

25 सिम्बर को समुद्री स्तर में बढ़ोत्तरी के तात्कालिक व बढ़ते ख़तरे से निपटने के लिए होने वाली उच्च-स्तरीय बैठक में विश्व नेता व हितधारक भाग लेंगे.

जैसाकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पिछले महीने टोंगा में आयोजित प्रशान्त द्वीपों के फ़ोरम की यात्रा के दौरान कहा था, जलवायु परिवर्तन के विनाश से ग्रह को बचाने का “रास्ता दिखाने के लिए, दुनिया को आपके नेतृत्व की ज़रूरत है.”

इस बैठक में, आम सहमति बनाने, राजनैतिक नेतृत्व जुटाने और चुनौतियों से निपटने के लिए, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केन्द्रीत किया जाएगा, जिससे लघु द्वीपीय विकासशील देशों व निचले तटीय स्तरों पर रहने वाले लोगों समेत, सर्वजन के लिए एक सहनसक्षम एवं सतत भविष्य का निर्माण किया जा सके.

जलवायु परिवर्तन के परिणामों पर अधिक जानकारी के लिए यहाँ, तथा उच्च-स्तरीय बैठक पर जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.

क्या होगा जब एंटीबायोटिक्स असर करना बन्द कर देंगी?

सुरक्षात्मक गियर पहने स्वास्थ्यकर्मी केन्या के एक फार्म में मुर्गी से नमूने एकत्र कर रहे हैं।
© FAO/Luis Tato

यही वो सवाल है जिस पर विश्व भर के नेता 26 सितम्बर को एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) के जोखिम पर विचार-विमर्श करेंगे. हर साल इस कारणे 10 लाख लोगों की जान चली जाती है.

इस बैठक को देखें व सुनें, जिसमें देश व हितधारक इस रोकथाम योग्य समस्या के बढ़ते ख़तरे से निपटने के लिए, अपने प्रयासों को नवीनीकृत करने व प्रगति में तेज़ी लाने के बारे में बात करेंगे.

उच्च-स्तरीय बैठक के बारे में जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.

परमाणु-हथियारों से मुक्त दुनिया की ओर बढ़ते क़दम

आईसीएएन के कार्यकर्ताओं ने पृष्ठभूमि में न्यूयॉर्क शहर की आकाशरेखा और ब्रुकलिन पुल के साथ #NUCLEARBAN लिखने वाले बड़े नारंगी अक्षर उठाए हैं।
© ICAN/Darren Ornitz

26 सितम्बर को महासभा, परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन पर अन्तरराष्ट्रीय दिवस के लिए अपनी उच्च-स्तरीय बैठक बुलाएगी.

इस उच्च-स्तरीय वार्षिक बैठक में, परमाणु बम एवं परीक्षण विस्फोटों से प्रभावित देशों समेत, सभी देशों की सुनवाई करते हुए, अन्तरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है.

अधिक जानकारी यहाँ दी गई है.

अगस्त 2024 में गाजा के दीर अल-बलाह में, हिजाब पहने एक फिलिस्तीनी महिला सामान से घिरी हुई एक बच्ची और एक छोटी लड़की को गोद में लिए खड़ी है।
© UNRWA/Ashraf Amra

फ़लस्तीन पर ध्यान केन्द्रित

ग़ाज़ा में युद्ध के मद्देनज़र, उच्च स्तरीय सप्ताह के दौरान फ़लस्तीनियों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे.

25 सितम्बर को इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र - ग़ाज़ा एवं पश्चिमी तट में, शिक्षा पर एक उच्च स्तरीय बैठक की योजना बनाई गई है, जिसे फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता एजेंसी, UNRWA और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों UNESCO और UNICEF के साथ-साथ Education Cannot Wait आयोजित करेंगी.  

इसमें UNRWA प्रमुख, फ़िलिपे लज़ारिनी और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन मुख्य भाषण देंगे.

26 सितम्बर को फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी UNRWA को समर्थन देने के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक होगी, जहाँ महासचिव द्वारा प्रारम्भिक टिप्पणी दिए जाने की सम्भावना है.

UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस न्यूयॉर्क में United Nations मुख्यालय में आयोजित 78वीं महासभा की बहस के दौरान एक मंच पर भाषण दे रहे हैं।
UN Photo/Cia Pak

जनरल डिबेट: विश्व नेताओं की पंचायत

UNGA79 के अध्यक्ष कैमरून के फ़िलेमॉन यैंग,  24 सितम्बर को इस विश्व पंचायत की वार्षिक जनरल डिबेट की शुरुआत करेंगे. 

Tweet URL

जनरल डिबेट में विश्व नेता इस वर्ष की थीम पर अपना राष्ट्रीय दृष्टिकोण पेश करेंगे: कोई भी पीछे न छूट जाए: साथ मिलकर शान्ति की उन्नति के लिए कार्रवाई करना, वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए सतत विकास और मानवीय गरिमा.

24 से 28 सितम्बर तक और 30 सितम्बर को, संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि, शान्ति, सुरक्षा एवं सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक चुनौतियों के समाधान तलाशने के लिए महासभा के हॉल में भाषण देंगे.

जनरल डिबेट पर जानकारी यहाँ उपलब्ध है.

सतत विकास लक्ष्यों का ककहरा

UNGA79, 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में प्रगति तेज़ करने के वैश्विक प्रयास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी माना जा रहा है.

23 से 27 सितम्बर तक चलने वाले एसडीजी मीडिया ज़ोन में, दुनिया भर के युवाओं, विशेषज्ञों और मशहूर हस्तियों के साथ उन वैश्विक मुद्दों पर गहन साक्षात्कार और सxवाद होंगे, जो हर जगह के लोगों के लिए अहमियत रखते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.

नेताओं का सम्मेलन

24 सितम्बर को न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर नॉर्थ में यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट पर दिनभर चलने वाले ‘लीडर्स सम्मेलन’, 2030 एजेंडा के लिए निजी क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने के लिए आवश्यक औज़ार, नैटवर्क, ज्ञान एवं प्रेरणा प्रदान करने पर केन्द्रित होगा.

इसके मुख्य वक्ताओं की सूची में पुरस्कार विजेता अभिनेता एवं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के सदभावना राजदूत डॉन शिएडल, और फ़्यूचर टुडे इंस्टीट्यूट के संस्थापक व सीईओ, एमी वेब तथा यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट के सहायक महासचिव सैंडा ओकिआम्बो शामिल हैं.

इस आयोजन के बारे में अधिक जानकारी यहाँ मिलेगी.

संयुक्त राष्ट्र प्लाजा और ई-42वीं स्ट्रीट के लिए एक पोल पर सड़क के संकेत, पृष्ठभूमि में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन के साथ।
UN Photo/Michos Tzovaras