वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

दुबई COP28: कितनी सफल रही, दुनिया की जलवायु पंचायत

दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के एक समूह ने '100% नवीकरणीय ऊर्जा के लिए समानता और वित्तपोषण' लिखा हुआ बैनर पकड़ा हुआ था।
COP28 /Neville Hopwood कॉप 28 में नवीकरणीय ऊर्जा की ओर पूर्ण बदलाव की माँग करते, जलवायु कार्यकर्ता.

दुबई COP28: कितनी सफल रही, दुनिया की जलवायु पंचायत

जलवायु और पर्यावरण

दुबई में आयोजित #COP28 में, देशों ने "जीवाश्म ईंधन से दूर जाने" के लिए पहली बार एक रोडमैप को मंज़ूरी दी. लेकिन यह समझौता अब भी, तेल, कोयला और गैस के "चरणबद्ध" तरीक़े से ख़त्म किए जाने की, दीर्घकालीन माँग को पूरा करने से दूर रह गया.अनुकूलन और वित्त सम्बन्धित अन्य प्रगति भी हुई, जिसमें - हानि एवं क्षति कोष का संचालन भी शामिल है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने देशों से इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए, आवश्यक कार्रवाई की स्पष्ट समझ बनाने का आग्रह किया. कॉप28 की कुछ प्रमुख गतिविधियों पर एक वीडियो फ़ीचर.