वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

काराबाख़ से आर्मीनिया पहुँचे एक लाख शरणार्थियों को राहत सहायता

विवादित काराबाख़ क्षेत्र से विस्थापित, हज़ारों-लाखों लोग आर्मीनिया पहुँच रहे हैं.
© UNFPA Armenia
विवादित काराबाख़ क्षेत्र से विस्थापित, हज़ारों-लाखों लोग आर्मीनिया पहुँच रहे हैं.

काराबाख़ से आर्मीनिया पहुँचे एक लाख शरणार्थियों को राहत सहायता

प्रवासी और शरणार्थी

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार काराबाख़ से भागकर आर्मीनिया में एक लाख से अधिक लोग शरण ले चुके हैं. यह संख्या विवादित क्षेत्र की ज़्यादातर आबादी का प्रतिनिधित्व करती है. अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के विएना स्थित कार्यालय में प्रवक्ता जो लॉरी ने इस विषम स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह इससे शारीरिक व मानसिक कष्ट पहुँच रहा है. संयुक्त राष्ट्र, वृद्धजन व बच्चों समेत सभी शरणार्थियों को घर से दूर एक नया आश्रय बसाने में पूरी मदद कर रहा है. एक वीडियो रिपोर्ट.