तो, यूएन न्यूज़ की सेवाओं के बारे में आपकी क्या राय है?
संयुक्त राष्ट्र की मल्टीमीडिया समाचार सेवा ने इस बारे में, अपने पाठकों, श्रोताओं और दर्शकों की राय जानने के लिए, नया ऑनलाइन गोपनीय सर्वे जारी किया है कि वो हमारी सेवाओं के बारे में क्या सोचते हैं, और हम, आपकी आवश्यकताओं की बेहतर पूर्ति किस तरह कर सकते हैं.
हमारा 4 मिनट लेने वाला और 12 प्रश्नों वाला गोपनीय ऑनलाइन सर्वे, हमें इस वेबसराइट पर आपका अनुभव बेहतर बनाने में मदद करेगा – डैस्कटॉप और मोबाइल डिवाइस – दोनों पर. और ये समझने में भी मदद करेगा कि हमें क्या ज़्यादा – या क्या कम करने की आवश्यकता है.
यूएन न्यूज़ सेवा, हर दिन संयुक्त राष्ट्र के कामकाज की मल्टीमीडिया कवरेज, दुनिया भर में लाखों लोगों को मुहैया कराती है, जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़, इंटरव्यू, फ़ीचर और उससे भी काफ़ी ज़्यादा सामग्री, अनेक रूपों में सामग्री शामिल होती है.
यूएन न्यूज़ हिन्दी सर्वे में हिस्सा लेने के लिए यहाँ क्लिक करें
वर्ष 2021 में किए गए हमारे पिछले सर्वे में, हमें हज़ारों प्रयोक्ताओं के विचार जानने में मदद मिली और उनसे यूएन न्यूज़ मल्टीमीडिया पोर्टल पर अनेक महत्वपूर्ण अपग्रेड करने का रास्ता निकला.
हम कुछ और बेहतर बदलाव करने के लिए, इस महीने आपकी कुछ और ज़्यादा राय के लिए अनुरोध कर रहे हैं. कृपया हमें बताएँ कि हमारा काम कैसा है – उसमें आपको क्या पसन्द है और हमें कहाँ, चीज़ों को बेहतर करने की ज़रूरत है.
यूएन न्यूज़ को हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के वर्ष 2022 के बहुभाषावाद पुरस्कार विजेता घोषित किया गया था, मगर हम अपनी उपलब्धियों पर आराम के साथ नहीं बैठने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
हम अपने उत्पाद और सेवाएँ बेहतर बनाना चाहते हैं – आपके लिए, अपने पाठकों, श्रोताओं और दर्शकों के लिए. कृपया आपकी सूचना ज़रूरतों को बेहतर तरीक़े से पूरा करने में, यूएन न्यूज़ की मदद करने के लिए, 4 मिनट और 12 सवालों वाले इस गोपनीय ऑनलाइन सर्वे में हिस्सा लें.
यह सर्वे यूएन न्यूज़ की 9 भाषाओं में उपलब्ध है जिनमें ये सेवाएँ प्रस्तुत की जाती हैं. आप अपनी प्राथमिकता के अनुसार नीचे क्लिक करके सर्वे शुरू कर सकते हैं: