वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

तुर्कीये: यूनीसेफ़ प्रमुख कैथरीन रसैल की, भूकम्प प्रभावितों से मुलाक़ात

दो लड़के काहारनमारास, तुर्कीये में भूकम्प से क्षतिग्रस्त सड़कों से गुज़रते हुए.
© UNICEF/Özgür Ölçer दो लड़के काहारनमारास, तुर्कीये में भूकम्प से क्षतिग्रस्त सड़कों से गुज़रते हुए.

तुर्कीये: यूनीसेफ़ प्रमुख कैथरीन रसैल की, भूकम्प प्रभावितों से मुलाक़ात

मानवीय सहायता

यूनीसेफ़ (UNICEF) की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने, 27 फ़रवरी को तुर्कीये के दक्षिण-पूर्वी इलाक़ों का दौरा करके, भूकम्पों से प्रभावित बच्चों और परिवारों के हालात का जायज़ा लिया. तुर्कीये में रहने वाले कुल शरणार्थी बच्चों में से, लगभग 8 लाख बच्चे, भूकम्प से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं. उन्होंने, यूनीसेफ़ की आपदा राहत सामग्री का ज़ायज़ा लिया, और मनोसामाजिक सहायता सत्रों में शिरकत की. (वीडियो फ़ीचर)