वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन वीमैन : वर्ष 2023 पर नज़र

एंडीज़ पर्वतीय क्षेत्र में स्थानीय महिलाएँ.
SGP-GEF-UNDP Peru/Enrique Castro-Mendívil
एंडीज़ पर्वतीय क्षेत्र में स्थानीय महिलाएँ.

यूएन वीमैन : वर्ष 2023 पर नज़र

महिलाएँ

महिला कल्याण के लिये सक्रिय संयुक्त राष्ट्र संगठन - 'यूएन वीमैन' ने वर्ष 2022 में, संघर्षों, संकटों और लैंगिक समानता पर पर बढ़ते वैश्विक प्रतिरोध के बीच बढ़त हासिल की. संगठन ने वर्ष 2023 के दौरान भी दुनिया भर में महिलाओं व लड़कियों की ख़ातिर संकल्पों को पूरा करने के लिये, गति बढ़ाने का पक्का इरादा ज़ाहिर किया है. यूएन वीमैन ने ये सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आहवान किया है कि महिलाओं के अधिकारों का सम्मान हो, उनकी स्वाधीनता का सम्मान हो, उनका नेतृत्व सुनिश्चित हो, संकटों के दौर में उनकी ज़रूरतें पूरी हों और उनकी ज़िन्दगियाँ हिंसा से मुक्त हों. (वीडियो)