वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

सीरिया

सिर पर चादर और नीली पोशाक पहने एक सीरियाई महिला ईंटों की दीवारों वाले एक साधारण आश्रय के अंदर प्रार्थना में घुटने टेकती है।
© UNFPA/David Brunetti

गृहयुद्ध से उबरने की कोशिश कर रहे सीरिया के लिए वैश्विक समर्थन की दरकार

सीरिया में एक दशक से अधिक समय तक चले गृहयुद्ध के बादबीते एक वर्ष में, परिवर्तन सम्बन्धी मुद्दों पर न्याय के क्षे्त्र में ख़ासी प्रगति की है. इससे जवाबदेही तय होने और देश के पुनर्निर्माण की उम्मीदें मज़बूत हुई हैं. इन सबके बीच देश के सामने दरपेश वित्तीय चुनौतियों का सामना करने के लिए वैश्विक समर्थन की भारी ज़रूरत है.

यूएनएफपीए की एक मोबाइल स्वास्थ्य टीम उत्तरी सीरिया में एक अस्थायी आश्रय में विस्थापित महिलाओं और लड़कियों को प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है।
© UNFPA

सीरिया: हिंसक झड़पों बीच, जबरन विस्थापन के गम्भीर परिणाम भुगतती महिलाएँ

सीरिया के उत्तरी हिस्से में स्थित अलेप्पो में, हाल ही में तेज़ हुई लड़ाई में फ़ातिमा और उसके परिवार को सब छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ा.

अलेप्पो, सीरिया के ग्रामीण इलाकों में एक मरम्मत की गई स्कूल, जो नष्ट इमारतों से घिरा हुआ है। अब स्कूल के आंगन में नए डेस्क और बेंचों के साथ कक्षाओं के लिए उपयोग किया जाता है, हालांकि दीवारें ग्राफिटी से ढकी हुई हैं और लाइट्स गायब हैं।
© UNICEF/Khalil Ashawi

सीरिया: हिंसक झड़पों से, संक्रमण काल में प्रगति पर जोखिम

सीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सरकारी सुरक्षा बलों और कुर्द नेतृत्व वाले मिलिशिया के बीच टकराव से तनाव उपजा है और यह टकराव व्यापक अस्थिरता की वजह बनने की आशंकाएँ व्यक्त की गई हैं. संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने, गृहयुद्ध की छाया से उबरने की कोशिश कर रहे सीरिया में मौजूदा चुनौतियों के बारे में, गुरूवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक में, सदस्य देशों को अवगत कराया है

सीरिया में 14 वर्षों के भीषण युद्ध के दौरान, कुछ पश्चिमोत्तर इलाक़ों में, भी भारी तबाही हुई है.
© UNOCHA/Ali Haj Suleiman

सीरिया: अलेप्पो में हुई झड़पों में 5 आम नागरिकों की मौत, 30 हज़ार विस्थापित

सीरिया के अलेप्पो शहर में फिर से लड़ाई भड़कने की वजह से कम से कम 5 आम नागरिकों की मौत हुई है और लगभग 30 हज़ार लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने लड़ाई को तुरन्त रोकने और राजनैतिक वार्ता फिर से शुरू करने की अपील जारी की है.

यूएन महासचिव ने न्यूयॉर्क मुख्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित किया.
UN Photo/Mark Garten

सीरिया: होम्स में एक मस्जिद पर जानलेवा हमले की भर्त्सना

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सीरिया के होम्स में एक मस्जिद पर शुक्रवार की साप्ताहिक विशेष नमाज़ के दौरान हुए घातक हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की है.

सीरिया में, दिसम्बर 2024 में असद सरकार का पतन होने पर ख़ुशियाँ भी मनाई गई थीं.
© UNICEF/Wissam Bashour

सीरिया लोगों के साहस की सराहना, देश का भविष्य स्वतंत्र, सम्प्रभु और एकजुट हो

सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन का अन्त होने का एक वर्ष होने के अवसर पर, देश के लोगों के साहस और सहनसक्षमता की सराहना की गई है और देश की सत्ता परिवर्तन प्रक्रिया को मज़बूत बनाए जाने की पुकार लगाई गई है.

सीरिया में दिसम्बर 2024 के बाद से अब तक 19 लाख से अधिक आन्तरिक विस्थापित अपने समुदायों में वापसी कर चुके हैं.
© UNICEF/Hanna Asmar

सीरिया: प्रगति के लिए सम्प्रभुता का सम्मान, समावेशी रुख़, बाहरी हस्तक्षेप से बचाव ज़रूरी

सीरिया में अन्तरिम सरकार और देश की जनता, विशाल चुनौतियों की पृष्ठभूमि में बेहतरी की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिशों में जुटी है, लेकिन यदि समावेशी राजनीति, मानवीय सहायता आवश्यकताओं और राष्ट्रीय सम्प्रभुता के प्रति सम्मान को सुनिश्चित नहीं किया गया तो इसके गम्भीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं. इसके मद्देनज़र, सीरिया के लिए विशेष दूत ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से अपना समर्थन सुनिश्चित करने और विदेशी हस्तक्षेप के विरुद्ध खड़े होने का आग्रह किया है.

सीरिया पिछले एक दशक से अधिक समय से अस्थिरता से जूझ रहा है.
© UNOCHA/Ali Haj Suleiman

सीरिया: सैन्य झड़पों के बीच सत्ता हस्तान्तरण नाज़ुक

सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेयर पैडरसन ने कहा कि देश में तनावपूर्ण युद्धविराम और छिटपुट झड़पों के बीच, सत्ता हस्तान्तरण की प्रक्रिया अब भी नाज़ुक स्थिति में बनी हुई है.

सीरिया में 14 वर्षों के गृहयुद्ध के दौरान, भीषण तबाही हुई है.
© UNICEF/Khalil Ashawi

सीरिया: अलावाइट समुदाय के इलाक़ों में हिंसा हो सकती है युद्ध अपराध

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने आगाह किया है कि सीरिया के अलावाइट बहुल इलाक़ों में, इस साल की शुरुआत में हुई घातक हिंसा, युद्ध अपराध के दायरे में परिभाषित की जा सकती है. यह समुदाय देश की कुल आबादी का लगभग 10 प्रतिशत है, और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद इसी समुदाय से सम्बन्ध रखते हैं.

सीरिया के सुवैदा में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में अनेक लोग हताहत हुए.
© UNOCHA/Ali Haj Suleiman

सीरिया: सुवैदा में युद्धविराम के बावजूद हिंसा जारी, 1.9 लाख लोग विस्थापित

सीरिया के दक्षिणी प्रान्त सुवैदा में, 19 जुलाई को युद्धविराम लागू होने के बावजूद हिंसा जारी है. यह युद्धविराम सप्ताहों तक चली साम्प्रदायिक हिंसा, इसराइली हवाई हमलों और गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों के बाद हुआ था, लेकिन हालात अब भी अस्थिर बने हुए हैं.