वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

महासभा का 74वाँ सत्र

74वीं 'जनरल डिबेट' की विशेष कवरेज
24 सितंबर – 30 सितंबर 2019

विश्व भर से नेता एक बार फिर यूएन महासभा के 74वें वार्षिक सत्र के लिये न्यूयॉर्क में एकत्र हुए हैं जहाँ वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिये अन्तरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों पर दुनिया भर की नज़रें लगी रहीं. महासभा के उच्चस्तरीय खण्ड - आम बहस - की कवरेज से जुड़ी विस्तृत जानकारी यूएन समाचार ने आप तक पहुँचाने की कोशिश की. 

साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'आम बहस' के समानान्तर कई महत्वपूर्ण शिखर वार्ताएँ और बैठकें भी हुईं जिनसे, ऐसा माना जा रहा है, टिकाऊ विकास लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयासों और महत्वाकांक्षा जलवायु कार्रवाई को मज़बूती मिली.

21 सितम्बर – युवा जलवायु शिखर वार्ता 
23 सितम्बर – जलवायु कार्रवाई शिखर वार्ता; सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज पर उच्च स्तरीय बैठक 
24-25 सितम्बर – टिकाऊ विकास लक्ष्यों पर शिखर वार्ता 
26 सितम्बर – विकास के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने पर उच्च स्तरीय संवाद 
27 सितम्बर – लघु द्वीपीय विकासशील देशों के लिए समर्थन जुटाने पर बैठक

कांधार में अफग़ानिस्तान की स्वाधीनता की 100वीं वर्षगांठ मनाते लोग.
UNAMA / Mujeeb Rahman

ऐतिहासिक अफ़ग़ान वार्ता शान्ति के लिये अहम अवसर

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि अफ़ग़ान सरकार के प्रतिनिधियों और तालेबान के बीच सीधे तौर पर पहली बार हो रही वार्ता देश के लिये शान्तिपूर्ण भविष्य और स्थानीय जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. ग़ौरतलब है कि दोनों पक्षों के बीच शनिवार को क़तर की राजधानी दोहा में बातचीत शुरू हुई है. महासचिव ने भरोसा दिलाया है कि संयुक्त राष्ट्र देश के भीतरी पक्षों के बीच शान्ति वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और देश में टिकाऊ विकास के लिये हरसम्भव मदद देने को तैयार है.