वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

महासभा का 74वाँ सत्र

74वीं 'जनरल डिबेट' की विशेष कवरेज
24 सितंबर – 30 सितंबर 2019

विश्व भर से नेता एक बार फिर यूएन महासभा के 74वें वार्षिक सत्र के लिये न्यूयॉर्क में एकत्र हुए हैं जहाँ वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिये अन्तरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों पर दुनिया भर की नज़रें लगी रहीं. महासभा के उच्चस्तरीय खण्ड - आम बहस - की कवरेज से जुड़ी विस्तृत जानकारी यूएन समाचार ने आप तक पहुँचाने की कोशिश की. 

साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'आम बहस' के समानान्तर कई महत्वपूर्ण शिखर वार्ताएँ और बैठकें भी हुईं जिनसे, ऐसा माना जा रहा है, टिकाऊ विकास लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयासों और महत्वाकांक्षा जलवायु कार्रवाई को मज़बूती मिली.

21 सितम्बर – युवा जलवायु शिखर वार्ता 
23 सितम्बर – जलवायु कार्रवाई शिखर वार्ता; सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज पर उच्च स्तरीय बैठक 
24-25 सितम्बर – टिकाऊ विकास लक्ष्यों पर शिखर वार्ता 
26 सितम्बर – विकास के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने पर उच्च स्तरीय संवाद 
27 सितम्बर – लघु द्वीपीय विकासशील देशों के लिए समर्थन जुटाने पर बैठक

इसराइल के विदेश और गुप्तचर मामलों के मंत्री इसराइल कत्ज़ महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए.(26 सितंबर 2019)
UN Photo/Cia Pak

इसराइल: ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाज़त नहीं दी जा सकती

इसराइल के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए एकजुट होना चाहिए. 

फ़लस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए. (26 सितंबर 2019)
UN Photo/Cia Pak

महमूद अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से इसराइली "घमंड" को ख़ारिज करते हुए ख़बरदार किया

फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने गुरूवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए इसराइली सरकार के, उन्हीं के शब्दों में, “घमंडी और आक्रामक” रवैये की निंदा की और संयुक्त राष्ट्र का आहवान किया कि संकट हल करने के लिए दो राष्ट्रों की स्थापना वाले समाधान के लिए ज़ोरदार प्रयास किए जाएँ.

यूएन मुख्यालय में टिकाऊ विकास लक्ष्यों पर दो दिवसीय बैठक बुलाई गई.
UN Photo/Kim Haughton

विकास की 'अंतहीन संभावनाओं' को साकार करने के लिए बैठक

टिकाऊ विकास के 2030 एजेंडा पर प्रगति की समीक्षा के लिए बुलाई गई पहली यूएन शिखर वार्ता एक बेहतर भविष्य के निर्माण की उम्मीदों के साथ समाप्त हुई है. संयुक्त राष्ट्र उपमहासचिव आमिना जे. मोहम्मद ने कहा कि यह बैठक फिर से ध्यान दिलाती है कि सर्वजन के जीवन में सुधार लाने के लिए तेज़ कार्रवाई का दायरा व्यापक करने पर सहमति बन रही है जो मानवता की अंतहीन संभावनाओं को दर्शाता है.