वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

UN News/Pooja Yadav

लगातार बढ़ता सैन्य ख़र्च, किस तरह बेदम कर रहा है विकास को

दुनिया में बढ़ते भू-राजनैतिक तनावों और बढ़ते अविश्वास के बीच, सैन्य ख़र्च लगातार बढ़ता जा रहा है. एक नवीन रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में वैश्विक सैन्य ख़र्च 2,887 अरब डॉलर तक पहुँच गया. जी हाँ, 2,887 अरब डॉलर की इस संख्या को समझने में कुछ देर तो ज़रूर लगेगी. 

यह लगातार 11वाँ वर्ष है, जब सैन्य व्यय में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. ऐसे में सोचें कि इतने विशाल धन को अगर लोगों के विकास पर ख़र्च किया जाए, तो दुनिया कितनी बेहतर होगी. 

ऑडियो
6'47"