वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

एक इनडोर विरोध प्रदर्शन में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों का एक समूह 'अति धनी लोगों पर कर लगाओ' और 'कर्ज माफ करो' जैसे नारों वाले बैनर और तख्तियां लिए हुए है।
UN News/Matt Wells

सेविया सम्मेलन (FFD4) में, सतत विकास के लिए मज़बूत हुईं आशा और एकता

स्पेन के सेविया में विकास के लिए वित्तपोषण सम्मेलन (FFD4), नए सिरे से संकल्प और ऐसे कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ, गुरूवार को सम्पन्न हो गया है जो दुनिया भर में लोगों के जीवन में अहम बदलाव ला सकते हैं.