वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में यूएस डेस्टिनी लैबोरेटरी में एक फूल पौधा. नासा ने फूलों की पौध उगाने का ये प्रयोग 16 नवंबर 2015 को शुरू किया था.
NASA/Johnson

वैश्विक विकास की मज़बूत बुनियाद बन चुका है अन्तरिक्ष

अन्तरिक्ष तकनीक अब कोई कल्पनाओं की दुनिया या दूर की बात नहीं रह गई है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन और वैश्विक विकास की मज़बूत बुनियाद बन चुकी है. संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमिना मोहम्मद ने बुधवार को बाह्य अन्तरिक्ष के शान्तिपूर्ण उपयोगों पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र मंच में ये विचार व्यक्त किए हैं.

मिस्र की योजना और आर्थिक विकास मंत्री,  डॉ. रनिया अल-मशात (मध्य).
UN News/Matt Wells

FFD4 सम्मेलन: ऋण संकट से जूझ रहे देशों के लिए नया वैश्विक मंच

स्पेन के सेविया में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास पर अहम सम्मेलन (FFD4 ) के दौरान एक नई व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे क़र्ज़ संकट से परेशान देशों को समन्वित कार्रवाई करने और वैश्विक वित्तीय प्रणाली में अपनी आवाज़ मज़बूत करने का अवसर मिलेगा.