वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

सेविला में 2025 में आयोजित विकास वित्तपोषण पर चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की समूह तस्वीर।
UN Photo/Chema Moya

FFD4: "ठोस, व्यावहारिक और क्रियान्वयन योग्य" रोडमैप की आशा

स्पेन के सम्राट फ़ेलिपे ने कहा है कि सेविया में आयोजित हो रहा, विकास के लिए वित्त पर चौथा अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन, “सफल होना ही चाहिए,”  क्योंकि सहयोग, बहुपक्षीय व्यवस्था की नींव है  - और आज, जब विश्व अनिश्चितताओं से घिरा है, तो यह सम्मेलन उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है जो हमें जोड़कर रखते हैं. सम्राट ने इस  सम्मेलन (FFD4) से एक "ठोस, व्यावहारिक और क्रियान्वयन योग्य" रोडमैप सामने आने की आशा भी व्यक्त की है.

स्पेन के सेविल्ला में नीले आकाश के नीचे ताड़ के पेड़ों से घिरी एक विशाल पीली इमारत के सामने एक चौड़े चौक पर पैदल यात्री चल रहे हैं।
UN News/Matt Wells

FFD4: भविष्य में निवेश करने व दिशा बदलने का यही समय, यूएन प्रमुख की पुकार

"हम सेविया में एक नई दिशा तय करने के लिए एकत्र हुए हैं." संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार को विश्व नेताओं को सम्बोधित करते हुए यह पुकार लगाई है. उन्होंने इसे “दस वर्षों में एक बार मिलने वाला ऐतिहासिक अवसर” क़रार दिया, जो विकासशील देशों के सामने दरपेश 4 ट्रिलियन डॉलर की विशालकाय वित्तीय चुनौती को दूर करके, उन्हें सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) प्राप्ति की ओर अग्रसर करने तथा सर्वजन के लिए एक समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ भविष्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है.