वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर सूर्या देवा के साथ, न्यूयॉर्क में बातचीत (अक्टूबर 2024)
UN News

विकास का अधिकार, एक अहम मानवाधिकार है

एक समृद्ध जीवन के लिए हमें बहुत से संसाधनों, अधिकारों और स्वतंत्रताओं की ज़रूरत होती है, मगर दुनिया में करोड़ों लोग अब भी विकास प्रक्रिया के भागीदार बनने और उसका लाभ उठाने से वंचित हैं. विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ सूर्य देव, महासभा में अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के सिलसिले में, बीते सप्ताह, न्यूयॉर्क में थे. यूएन न्यूज़ हिन्दी के महबूब ख़ान ने, उनके साथ विकास के अधिकार से जुड़े अनेक पहलुओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की...(वीडियो)