वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

भविष्य के शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिए, गुरूवार 13 सितम्बर (2024) को, कार्रवाई पुकार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र की वरिष्ट हस्तियों ने शिरकत की.
UN Photo/Manuel Elias

भविष्य-सम्मेलन: एक सुरक्षित, अधिक टिकाऊ और समान दुनिया के लिए ‘अहम’ अवसर

भविष्य का शिखर सम्मेलन, किसी एक पीढ़ी के समय में एक बार मिलने वाला ऐसा अवसर है जिसमें अधिक सुरक्षित, ज़्यादा टिकाऊ और अधिक समान विश्व के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग पर दूरगामी समझौते करने के लिए दुनिया भर के देश एकत्र होते हैं.