वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

UN में भारत के स्थायी दूतावास में वसुधैव कुटुंबकम पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में राजनयिक प्रतिनिधियों ने एक पारंपरिक दीपक प्रज्वलित किया।
UN Photo/Rick Bajornas

'वसुधैव कुटुम्बकम' विषय पर, भारतीय मिशन द्वारा अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन

यूएन महासभा अध्यक्ष डेनिस फ़्रांसिस ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विषय पर आयोजित एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा है कि हर परिवार के पास जिस तरह से अपनी समर्थन प्रणाली है, वैसे ही हमें भी एक साथ मिलकर एक वैश्विक समर्थन प्रणाली का निर्माण करने की आवश्यकता है.