वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

पाकिस्तान में एक छह-वर्षीय लड़की एक सामुदायिक हैंडपम्प से पानी पी रही है.
© UNICEF

2030 के जल, साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए, अहम बढ़त की दरकार

संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय राजनैतिक फ़ोरम (HLPF) में मंगलवार को, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई, और कहा गया कि कुछ प्रगति के बावजूद, दुनिया भर में अरबों जन अब भी, पानी, साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता साधनों तक पहुँच से वंचित हैं, और ये स्थिति, टकरावों और जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न पानी की क़िल्लत से और भी अधिक गम्भीर हुई है.