वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

17 टिकाऊ विकास लक्ष्य प्राप्ति को, 2030 के विकास एजेंडा प्राप्ति के लिए अति अहम समझा जाता है.
UN News

टिकाऊ विकास लक्ष्य प्राप्ति में वित्तीय समावेश की भूमिका पर संगोष्ठि

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में वित्तीय समावेशन की भूमिका पर, गुरूवार को यूएन मुख्यालय में एक संगोष्ठि का आयोजन किया है. संगोष्ठि में करोड़ों लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने और व्यवसायों को वित्तीय व सामाजिक समावेशन के लिए प्रोत्साहित करने में भारत की यात्रा और उसके अनुभव को उजागर करने पर ख़ास ज़ोर रहा.

इस संगोष्ठि का एक उद्देश्य – सदस्य देशों के साथ वास्तविक अनुभव साझा करने और ये चर्चा करना भी था कि इन अनुभवों को अन्यत्र किस तरह, और ज़्यादा रफ़्तार के साथ व किफ़ायती रूप में लागू किया जा सकता है.

इस संगोष्ठि की वीडियो रिकॉर्डिंग यहाँ देखी जा सकती है...