वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

मोज़ाम्बिक के मापुतो में एक समावेशी खेल आयोजन में, एक कंक्रीट कोर्ट पर अग्रभूमि में एक नीला और सफ़ेद यूनिसेफ़ फुटबॉल है, जबकि पृष्ठभूमि में सफ़ेद शर्ट पहने बच्चों और युवाओं का एक समूह खड़ा है।
© UNICEF/Julio Dengucho

अन्तरारष्ट्रीय खेल दिवस पर, लोगों व गृह की ख़ातिर, खिलाड़ियों का 'स्कोर'

विकास और शान्ति के लिए अन्तरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरूवार को, दुनिया भर में खिलाड़ी एक ज़्यादा समान दुनिया का मुद्दा आगे बढ़ा रहे हैं – मैदानों पर और मैदानों से बाहर भी. संयुक्त राष्ट्र की तरफ़ से भी कुछ इसी तरह के सन्देश गुरूवार को जारी किए गए हैं.