वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

FFD4: Sevilla (Spain) Conference 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) की विशेष कवरेज
सेविया, स्पेन | 30 जून - 3 जुलाई 2025

विकास के लिए वित्त पर चौथे अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) पर यूएन न्यूज़ की विशेष कवरेज में आपका स्वागत है. यह सम्मेलन स्पेन के सेविया शहर में आयोजित हो रहा है.

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्व नेतागण, अन्तरराष्ट्रीय संस्थानों, व्यवसायों, सिविल सोसायटी और यूएन व्यवस्था के प्रतिनिधि एकत्र हो रहे हैं. ये सब जन, टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति को बाधित कर रही तात्कालिक वित्तीय चुनातियों से निपटने के तरीक़ों पर विचार करेंगे.

FFD4 सम्मेलन, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य को एक नया आकार देने और एक न्यायसंगत व अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को सक्रिय बनाने के लिए एक अति महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

इस सम्मेलन की कवरेज के लिए आप यहाँ मौजूद रह सकते हैं, जिसमें विशेष सामग्री शामिल होगी. यूएन न्यूज़ की एक विशेष टीम सेविया से रिपोर्टिंग के लिए मौजूद रहेगी.

UN News/Pooja Yadav

लगातार बढ़ता सैन्य ख़र्च, किस तरह बेदम कर रहा है विकास को

दुनिया में बढ़ते भू-राजनैतिक तनावों और बढ़ते अविश्वास के बीच, सैन्य ख़र्च लगातार बढ़ता जा रहा है. एक नवीन रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में वैश्विक सैन्य ख़र्च 2,887 अरब डॉलर तक पहुँच गया. जी हाँ, 2,887 अरब डॉलर की इस संख्या को समझने में कुछ देर तो ज़रूर लगेगी. 

यह लगातार 11वाँ वर्ष है, जब सैन्य व्यय में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. ऐसे में सोचें कि इतने विशाल धन को अगर लोगों के विकास पर ख़र्च किया जाए, तो दुनिया कितनी बेहतर होगी. 

ऑडियो
6'47"
एक एशियाई पुरुष श्रमिक, जो नारंगी शर्ट पहने हुए है, कपड़े काटने के लिए एक सिलाई मशीन का उपयोग कर रहा है।
© ILO/Nguyễn ViệtThanh

UNIDO: विनाश के बिना औद्योगीकरण -भविष्य के लिए यूएन ब्लूप्रिंट

औद्योगीकरण ने, 19वीं सदी से, दुनिया पर रूपान्तरकारी प्रभाव डाले हैं जिनमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह के प्रभाव शामिल हैं. इसने रोज़गार उपलब्ध कराए हैं, और लाखों लोगों को निर्धनता से बाहर निकाला है. लेकिन इसके बहुत बुरे परिणाम भी हुए हैं जिनमें कुछ प्रमुख हैं; पारिस्थितिकी को हानि, हवा में प्रदूषण, और जलवायु संकट को बढ़ाना, जिससे पृथ्वी के बड़े हिस्से के, रहने योग्य नहीं बचने के जोखिम उत्पन्न हो रहे हैं. लेकिन यह भी ज़रूरी नहीं है कि ऐसा ही होगा...

एक मुस्कुराता हुआ बच्चा अपनी मां द्वारा नीले आसमान के नीचे हवा में उठाया जा रहा है।
© UNICEF/Alaa Noman

संयुक्त राष्ट्र, वैश्विक अड़चनों के बीच एक बेहतर दुनिया के लिए प्रतिबद्ध

संयुक्त राष्ट्र, बढ़ते वैश्विक संकटों के इस वर्ष मेंयुद्धों के विस्तारआर्थिक मुश्किलों और तेज़ होते जलवायु संकट के बावजूद, मज़बूती के साथ खड़ा रहा है. यह वैश्विक संगठन, शान्ति स्थापित करनेसतत विकास को आगे बढ़ाने और मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है.

दक्षिण सूडान के एक घास के मैदान में महिलाएं खाद्य सहायता से भरे बैग ले जा रही हैं, जबकि सहायताकर्मी पृष्ठभूमि में खड़े हैं।
© WFP/Peter Louis

वैश्विक भूख स्थिति में मामूली कमी, असमानताओं का दायरा बढ़ा

दुनिया भर में, वर्ष 2022 के बाद से, भूख यानि जीने के लिए ज़रूरी भरपेट भोजन नहीं मिलने की स्थिति का सामना करने वाले लोगों की संख्या में, मामूली कमी तो दर्ज की गई है मगर यह सभी स्थानों पर समान नहीं है. साथ ही, दुनिया भर में विषमताओं का दायरा बढ़ा है.

एक इनडोर विरोध प्रदर्शन में विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों का एक समूह 'अति धनी लोगों पर कर लगाओ' और 'कर्ज माफ करो' जैसे नारों वाले बैनर और तख्तियां लिए हुए है।
UN News/Matt Wells

सेविया सम्मेलन (FFD4) में, सतत विकास के लिए मज़बूत हुईं आशा और एकता

स्पेन के सेविया में विकास के लिए वित्तपोषण सम्मेलन (FFD4), नए सिरे से संकल्प और ऐसे कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ, गुरूवार को सम्पन्न हो गया है जो दुनिया भर में लोगों के जीवन में अहम बदलाव ला सकते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यूएस डेस्टिनी लेबोरेटरी के अंदर एक काले तकिए में रखा हुआ नारंगी रंग का ज़िनिया का पौधा तैर रहा है।
NASA/Johnson

वैश्विक विकास की मज़बूत बुनियाद बन चुका है अन्तरिक्ष

अन्तरिक्ष तकनीक अब कोई कल्पनाओं की दुनिया या दूर की बात नहीं रह गई है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन और वैश्विक विकास की मज़बूत बुनियाद बन चुकी है. संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमिना मोहम्मद ने बुधवार को बाह्य अन्तरिक्ष के शान्तिपूर्ण उपयोगों पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र मंच में ये विचार व्यक्त किए हैं.

सेविला में उधारकर्ताओं के मंच के शुभारंभ के दौरान एक सम्मेलन पैनल में मिस्र और जाम्बिया के विदेश मंत्री बैठे हुए थे।
UN News/Matt Wells

FFD4 सम्मेलन: ऋण संकट से जूझ रहे देशों के लिए नया वैश्विक मंच

स्पेन के सेविया में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास पर अहम सम्मेलन (FFD4 ) के दौरान एक नई व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे क़र्ज़ संकट से परेशान देशों को समन्वित कार्रवाई करने और वैश्विक वित्तीय प्रणाली में अपनी आवाज़ मज़बूत करने का अवसर मिलेगा.

सिर पर प्लेड स्कार्फ पहने एक अफगानी महिला पारंपरिक गहने पहने दीवार पर हाथ रखकर खड़ी है।
UNAMA

विकासशील देशों में लैंगिक समानता के लिए, सालाना 420 अरब डॉलर की कमी

विकासशील देशों में महिलाओं की प्रगति के लिए ज़रूरी लैंगिक समानता प्राप्त करने के प्रयासों के लिए, हर साल लगभग 420 अरब डॉलर की भारी वित्तीय कमी का सामना करना पड़ रहा है. इसका मतलब है कि महिलाओं और लड़कियों के लिए बनाए गए कार्यक्रमों और सेवाओं को लगातार पर्याप्त धन नहीं मिल पा रहा है.

सेविला में एफएफडी4-उद्घाटन समारोह में एक बड़े सम्मेलन कक्ष में उपस्थित लोग आपस में बातचीत करते हैं और मेजों पर बैठते हैं।
UN Photo/Mariscal

FFD4: ऋण संकट बना, विकास की राह में सबसे बड़ी रुकावट

स्पेन के सेविया में आयोजित चौथे विकास वित्त पोषण सम्मेलन (FFD4) में वैश्विक नेताओं ने विकास की दिशा बदलने और टिकाऊ भविष्य के निर्माण की प्रतिबद्धता जताई. सम्मेलन के केन्द्र में यह चिन्ता रही कि टिकाऊ विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विकासशील देशों को हर वर्ष लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर की भारी वित्तीय कमी का सामना करना पड़ रहा है. यह वित्तीय संकट न केवल विकास कार्यों को बाधित कर रहा है, बल्कि लाखों लोगों के जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है. सेविया समझौते को इस दिशा में एक ठोस पहल माना जा रहा है, जो न्यायपूर्ण और समावेशी विकास की राह तैयार करने में अहम साबित हो सकता है...(वीडियो)

सेविला में 2025 में आयोजित विकास वित्तपोषण पर चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की समूह तस्वीर।
UN Photo/Chema Moya

FFD4: "ठोस, व्यावहारिक और क्रियान्वयन योग्य" रोडमैप की आशा

स्पेन के सम्राट फ़ेलिपे ने कहा है कि सेविया में आयोजित हो रहा, विकास के लिए वित्त पर चौथा अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन, “सफल होना ही चाहिए,”  क्योंकि सहयोग, बहुपक्षीय व्यवस्था की नींव है  - और आज, जब विश्व अनिश्चितताओं से घिरा है, तो यह सम्मेलन उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है जो हमें जोड़कर रखते हैं. सम्राट ने इस  सम्मेलन (FFD4) से एक "ठोस, व्यावहारिक और क्रियान्वयन योग्य" रोडमैप सामने आने की आशा भी व्यक्त की है.