आपदाओं की समय पूर्व चेतावनी से बचाव तक, AI का है अहम योगदान
बाढ़, चक्रवाती तूफ़ान, ताप लहरों समेत अन्य आपदाओं की समय रहते चेतावनी देने में, कृत्रिम बुद्धिमता (AI) आधारित उपायों के ज़रिए न केवल मदद मिल सकती है, बल्कि इससे जान-माल की हानि में कमी लाना भी सम्भव है.
संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) के प्रमुख कमल किशोर, AI Impact Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत में हैं, जहाँ उन्होंने यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा के साथ एक ख़ास बातचीत में बताया कि एआई की मदद से, समय रहते पता लगाया जा सकता है कि कौन-से इलाक़े और लोग सबसे अधिक जोखिम में हैं, ताकि ज़रूरतों के अनुरूप समय पर तैयारी की जा सके और राहत पहुँचाई जा सके.
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि एआई का उपयोग, हमेशा नैतिक तरीक़े से, लोगों की निजता की रक्षा करते हुए और मानवीय निगरानी के साथ होना चाहिए, ताकि इसका लाभ सभी तक पहुँचे और कोई भी पीछे नहीं छूट जाए.