वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

समाचार

IMF/James Oatway

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 26 नवम्बर 2021

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • दक्षिण अफ़्रीका में कोविड-19 का नया ख़तरनाक वैरिएण्ट चिन्हित, योरोप में संक्रमण में फिर चिन्ताजनक उछाल.
  • वरिष्ठ यूएन अधिकारियों ने, लिंग आधारित हिंसा को बताया एक वैश्विक संकट, कोरोनावायरस महामारी के दौरान बढ़ीं चुनौतियाँ.
  • संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने, भारत में तीन विवादास्पद कृषि क़ानून वापिस लिये जाने का किया स्वागत.
  • दुनिया भर में तीन अरब लोगों को मयस्सर नहीं है स्वस्थ भोजन ख़ुराक.
  • केवल पेट भरने के बजाय, समुचित पोषण पर ध्यान देना है ज़रूरी.
     
ऑडियो
12'29"
UNDP

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 22 अक्टूबर 2021

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

यूएन प्रमुख की पुकार - आधी आबादी यानि महिलाओं को नहीं रखा जा सकता, अन्तरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा से बाहर.

तापमान वृद्धि डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के रास्ते से बहुत भटकी हुई है दुनिया.

कोरोनावायरस महामारी से, मारे गए स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या एक लाख 80 हज़ार तक होने का अनुमान.

भारत में कोरोनावायरस वैक्सीन के टीकाकरण में, दी गई ख़ुराकों की संख्या हुई – एक अरब

ऑडियो
9'59"
Photo: UNICEF/Giacomo Pirozzi

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 15 अक्टूबर 2021

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • कोविड-19 के मामलों में कमी, मगर वैक्सीन विषमता अब भी बरक़रार,
  • प्रदूषण रहित व टिकाऊ परिवहन की सुलभता पर एक विशेष सम्मेलन,
  • आलस और निष्क्रियता से बढ़ रही हैं बीमारियाँ, धनी देशों में हैं ज़्यादा लोग हैं आलसी,
  • भारत में शिक्षकों की महत्ता व स्थिति पर, यूनेस्को की एक ख़ास रिपोर्ट,
  • और, विश्व खाद्य दिवस के मौक़े पर, भारत में FAO की प्रतिनिधि शालिनी भूटानी के साथ एक इण्टरव्यू.
ऑडियो
10'29"
FAO/Jonathan Bloom

यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 1 अक्टूबर 2021

इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

  • यूएन महासभा अध्यक्ष ने कहा  - साझा चुनौतियों से निपटने का एक मात्र रास्ता है – बहुपक्षवाद, वार्षिक उच्च स्तरीय जनरल डिबेट, ऐहतियाती उपायों के बीच सम्पन्न.
  • दुनिया भर में क़रीब 80 करोड़ लोग भूखे पेट सोने को मजबूर, फिर भी लगभग एक तिहाई भोजन हो जाता है बर्बाद.
  • जलवायु कार्रवाई में युवाओं से भी अपनी आवाज़ बुलन्द करते रहने की पुकार.
  • अफ़ग़ानिस्तान में, लाखों लोग हैं विस्थापित, यूएन शरणार्थी एजेंसी - UNHCR के प्रवक्ता बाबर बलोच के साथ एक ख़ास इण्टरव्यू.
ऑडियो
9'51"