वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

UN News

विशेष

यूएन मामले यूनेस्को हर साल 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस मनाता है. इसी दिन इतालवी पुनर्जागरण के महान कलाकार लियोनार्दो दा विंची की जयन्ती भी होती है. इस अन्तरराष्ट्रीय दिवस का मक़सद यह बताना है कि समाज में समावेशन बढ़ाने, अलग-अलग संस्कृतियों के बीच सम्वाद को मज़बूत करने और विश्व शान्ति को आगे बढ़ाने में कला की कितनी अहम भूमिका है. लेकिन न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कला का महत्व केवल सुन्दरता तक सीमित नहीं है. यहाँ कला, कूटनीति (Diplomacy) की एक ख़ामोश भाषा बन जाती है.

ये भी ख़बरों में

शान्ति और सुरक्षा रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन के ड्निप्रो, कीव और ओडेसा शहरों को निशाना बनाकर बुधवार रात को फिर से सिलसिलेवार हमले किए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं. यूक्रेन में यूएन के शीर्ष मानवतावादी अधिकारी माथियास श्माले ने इन हमलों की पुरज़ोर निन्दा करते हुए कहा कि किसी तरह अपना जीवन जीने की कोशिश कर रहे लोगों के विरुद्ध हिंसा के इस चक्र को रोका जाना होगा.
शान्ति और सुरक्षा मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) में चुनावी सहयोग से लेकर, विवादित आबिये क्षेत्र में गश्त लगाने तक, संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक लगातार अस्थिर माहौल में तैनात रहते हैं. मगर, घटते संसाधन और ड्रोन युद्ध जैसे नए ख़तरों से, शान्तिरक्षकों द्वारा समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता को चुनौती मिल रही है.