वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

न्यूयॉर्क: भूमिगत रेलमार्ग - स्वतंत्रता की ओर ले जाने वाला एक रास्ता

अमेरिका के मिशिगन प्रान्त के डेट्रॉयट शहर में भूमिगत रेलमार्ग पर अन्तरराष्ट्रीय स्मारक. यह 2001 में समर्पित किया गया.
UN News/Matthew Wells
अमेरिका के मिशिगन प्रान्त के डेट्रॉयट शहर में भूमिगत रेलमार्ग पर अन्तरराष्ट्रीय स्मारक. यह 2001 में समर्पित किया गया.

न्यूयॉर्क: भूमिगत रेलमार्ग - स्वतंत्रता की ओर ले जाने वाला एक रास्ता

मानवाधिकार

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के न्यूयॉर्क प्रान्त में स्थित नियाग्रा जल प्रपात, दासता और भेदभाव के विरुद्ध अफ़्रीकी अमेरिकी प्रतिरोध के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान है. यहाँ स्थित एक भूमिगत रेलमार्ग गुप्त रास्तों और सुरक्षित घरों का एक ऐसा नैटवर्क था, जिनके ज़रिए दासता के शिकार अफ़्रीकी अमेरिकी लोगों को स्वतंत्र राज्यों व कैनेडा की ओर बचकर भागने में मदद मिली थी. इस वीडियो फ़ीचर के मुख्य किरदार शिक्षक, लेखक और मानवाधिकार अधिवक्ता सलादीन अल्लाह हैं, जो भूमिगत रेलमार्ग के अग्रदूत, जोसियाह हेन्सन के वंशज हैं...